ये टोंटी वाले शायर भी अब कमाल करते हैं
सिर्फ जालीदार टोपी को ही सलाम करते हैं
यूं चुनाव आते ही ख्याल इनको आता जो
अपने बापू की धोती को यह रूमाल करते हैं
एक झाडू वाले हैं देखो हाथ दे ख्याल करते हैं
मंदिरों को दे धोखा खुशामते सिर्फ इमाम करते हैं
दिल्ली वाली जनता को जो दे दिया है फ्री झांसा
रोज रोज अब देखो बस उसको हलाल करते हैं
इक बुआ और दीदी हैं दोनों बस बवाल करते हैं
घूम फिर साइकिल से बाबा से सवाल करते हैं
यहां लालटेन वाले लल्ला संग चिराग लेकर के
देखो घोटालेबाजों को फिर मालामाल करते हैं
पंजें वाले बाबू तो केवल बस मलाल करते हैं
यह चुनाव आते ही सुनों सबकी लाल करते हैं
और चुनाव जाते ही इनको नानी याद आती है
भाग इटली नानी की गोदी में ये धमाल करते हैं
बाबा तेरे भगवा का यहां ना जवाब है कोई
भक्त सभी भोले के जय बम बम विशाल करते हैं
आन दांव पर फिर से दिख रही इस अखाड़े में
राम भक्त मिलकर के जय जय कृपाल करते हैं
पं.अश्वनी मिश्रा
No comments:
Post a Comment