Saturday, 1 August 2020

Best Shayari Forever


1-जहां कहीं हमको दिख जाती है  गर्मी में थोड़ी छांव,
चलते-चलते रुक जाते हैं अपने अक्सर दोनों पांव।
 पीपल, बरगद,हरियाली,पनघट सूना-सूना है,
आकर शहर भुला बैठे हम शायद अपना सुंदर गाँव।

2-अब यहां कोई देश पे बर्बाद नहीं होना चाहता
सच कहूं  यहां कोई आबाद नहीं होना चाहता
कमाना चाहते हैं सब यहां लाखों करोड़ों पर
कोई यहां आज़ाद जैसे आजाद नहीं होना चाहता 

3-सत्य को सत्य बोलो तो सर खण्डित होगा
है कलयुग अब पापी महिमा मण्डित होगा
नेताओं की रखैल होगी न्याय व्यवस्था अब
क्या धर्म देखकर ही अपराधी दण्डित होगा 

No comments:

Post a Comment